Breaking News

मुहर्रम को लेकर कौड़ीराम में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जेडी न्यूज विजन…..

सन्तोष कुमार गुप्ता….

कौड़ीराम/गोरखपुर : : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कौड़ीराम क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ), अनुज कुमार सिंह थाना प्रभारी (एसएचओ) पंकज सिंह एवं चौकी प्रभारी इंद्रसेन सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने बाजार एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण करते हुए लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया। प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए पर्व को आपसी सद्भाव और शांति के साथ मनाने का आह्वान

About admin

Check Also

शोभायात्रा में झूम रही थी महिला..अचानक जनरेटर में फंसे बाल; सिर की खाल तक उखड़ी…हालत गंभीर….

Jdnews Vision…. उन्नाव  : : यहाँ पर गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान रविवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *