Breaking News

विशाखा हिंदी वेलफेयर एसोसिएशन की जनरल बॉडी की मीटिंग 28 जून को प्रस्तावित…

जेडी न्यूज विजन….

(राघवेन्द्र मिश्रा )

….मैनेजिंग एडिटर …..

विशाखापत्तनम, 26 जून: :  विशाखा हिंदी वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक जनरल बॉडी मीटिंग आगामी 28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक का शुभारंभ सायं 4:00 बजे होगा।

एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बैठक में सभी सदस्यों के साथ-साथ बिहार, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के मूल निवासी ऐसे लोगों को भी आमंत्रित किया गया है, जो वर्तमान में विशाखापत्तनम में निवास करते हैं और संस्था से जुड़कर सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाना चाहते हैं।

बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही उपस्थित सदस्यों एवं नए इच्छुक लोगों से उनके बहुमूल्य सुझाव और विचार भी आमंत्रित किए जाएंगे।

यह बैठक श्री भूपेंद्र सिंह के निवास, भूपेश नगर, गोकुल थिएटर के समीप, अल्लीपुरम, विशाखापत्तनम में आयोजित होगी।

विशाखा हिंदी वेलफेयर एसोसिएशन ने सभी सदस्यों एवं इच्छुक नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *