जेडी न्यूज विजन…
बिलासपुर (छ.ग.) : : मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
*कुल जप्त – मादक पदार्थ गांजा कुल 284 ग्राम एवं बिक्री रकम 140 रुपए कुल कीमती 13000 रुपए …
विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व चेतना अभियान के तहत समस्त प्रकार के नशा पर त्वरित कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 30.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम लिटिया में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री कर रहा है कि सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम लिटिया में रेड कार्यवाही कर आरोपी गया राम ढीमर पिता स्व विशंभर ढीमर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लिटिया थाना कोटा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 284 ग्राम एवं बिक्री रकम 140 रुपए कुल 13000 रुपए को गवाहों के समक्ष बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक नहारू राम साहू प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव , आरक्षक 1224 मनमोहन कोसले , आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर महिला आरक्षक 933 दीपिका लोनिया का विशेष भूमिका रही।
Jd News Vision