Breaking News

सड़कों पर नालों की सिल्ट मिली तो होगी कार्रवाई

Jdnews vision

गाजियाबाद:(श्रवण कुमार ): बारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगम ने नालों की सफाई के बाद निकली सिल्ट और गंदगी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने स्वास्थ्य विभाग को चेतावनी दी है कि यदि नालों की सिल्ट सड़कों पर फैली मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जोनों में विशेष अभियान चलाकर नालों की सफाई के साथ-साथ सड़कों पर फैली सिल्ट हटाई। कवि नगर जोन के विवेकानंद नगर और आरडीसी क्षेत्र में जेसीबी और हाईवा की मदद से सिल्ट उठाई गई। नगर आयुक्त ने कवि नगर क्षेत्र में मिली शिकायत पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निगम ने अन्य जोनों में भी सिल्ट हटाने का अभियान तेज कर दिया है।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *