Breaking News

कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर समन्वय बैठक

Jdnews vision

 

गाजियाबाद, (श्रवण कुमार)कांवड़ यात्रा-2026 तथा सिद्धपीठ श्री दुग्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, विद्युत आपूर्ति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास के दौरान आयोजित होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रम पूरी गरिमा, श्रद्धा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर और कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए।

बैठक में पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत, जल निगम, लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी और बेहतर समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा प्रदेश की आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

About admin

Check Also

पर्यटन स्थल औरापानी से मोटर साइकिल चोरी करने वाले पर कोटा पुलिस की कार्यवाही

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) : : पर्यटन स्थल औरापानी से मोटर साइकिल चोरी करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *