Breaking News

सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस : सड़क किनारे पड़ी रही लाश…

Jdnews vision….

संतोष कुमार गुप्ता…..

कौड़ीराम फोरलेन बायपास पर हवेली होटल से 50 मीटर पूरब मिला शव, करीब दो घंटे तक गगहा और बांसगांव थाने की पुलिस सीमा तय करने में रही व्यस्त…

गोरखपुर : :  कौड़ीराम  के फोरलेन बाईपास पर हवेली होटल से लगभग 50 मीटर पूरब सड़क किनारे गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर गगहा और बांसगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में आता है, इसे लेकर दोनों थानों के बीच सीमा विवाद बना रहा। फिर गगहा थाने की सीमा के भीतर पाया गया। उसके बाद पाण्डेयपार व सोहगौरा चौकी के बीच सीमा विवाद का मामला आ गया। अंत मे सोहगौरा चौकी इंचार्ज ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिया भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब दो घंटे तक दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल की सीमा तय करने में उलझी रही, जबकि शव सड़क किनारे पड़ा रहा। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही और पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

गगहा पुलिस सीमा विवाद के निस्तारण के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी थी। सोशल मीडिया के माध्यम से शव का शिनाख्त भी हो गया। मृतक संग्राम (70) बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर का निवासी था। मृतक बुधवार से ही घर से लापता था।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. ज़ेवर : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक 20 सितम्बर रविवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *