Breaking News

राजधानी समेत पूरे यूपी में थमेगा आंधी-बारिश का दौर…अब तपिश से तपेंगे लोग…..

जेडी न्यूज विजन…..

लखनऊ : :  प्रदेश में करीब दो सप्ताह से मौसम में बदलाव का दौर जारी है। तीन दिनों से पूर्वी एवं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का असर शनिवार को लखनऊ में भी दिखा। राजधानी में सुबह सूर्यदेव ने दर्शन तो दिया, लेकिन करीब आठ बजे काले बादल छाए और कुछ देर में ही तेज हवा के साथ रिमझिम बरसात ने भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी।

मौसम विभाग के अनुसार, अब बारिश का दौर थमेगा और तपिश व उमस बढ़ेगी। रविवार से अगले एक सप्ताह तक दिन के पारे में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि के आसार हैं। हालांकि, अभी लू का असर कुछ जिलों में ही देखने को मिलेगा।

शनिवार को कानपुर में सबसे अधिक 67 मिमी वर्षा हुई, जबकि ललितपुर 48, सीतापुर, 44.8, मथुरा में 37 मिमी और फर्रूखाबाद में 34.2 मिली बरसात रिकार्ड की गई। लखनऊ में 13.8 मिमी बारिश हुई।

आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार को बुलंदशहर, हरदोई, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़ गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर प्रयागराज व देवरिया में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है।

इस दौरान इन जिलों करीब 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। न्यूनतम पारे में भी गिरावट दर्ज की गई।

लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। आंधी और बारिश के चलते प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में दिन और रात के पारे में काफी कमी आई। 40 जिलों में तो अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

About admin

Check Also

ગુરુ પૂર્ણિમા ઉજવણી…

તા. ૨૯-૦૭-૨૦૨૬ ગુરુ પૂર્ણિમા ઉજવણી શ્રી આર.પી. અનડા કોલેજ ઓફ એજ્યુકેશન, બોરસદ ખાતે તા. ૨૯-૦૭-૨૦૨૬ના …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *