Jdnews Vision….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )
अयोध्या : : जनपद में कल प्रेस क्लब में किसान मसीहा चौ0 महेंद्र सिंह टिकैत व दीवान चंद चौधरी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करके भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की पंचायत शुरू हुई जिसमें कई जिलों के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता भी शामिल हुए पंचायत का मुख्य मुद्दा भारतीय किसान यूनियन में बदल रहा सिस्टम,शिष्टाचार।माफिया,भू माफिया का बढ़ता प्रभाव,वरिष्ठ पदाधिकारियों का हो रहा अपमान व तानाशाही छाया रहा। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया और भाकियू चीफ से मांग किया कि-1 संगठन से अपराधियों,भू माफिया को बाहर किया जाए 2-बिना कारण बताओं नोटिस के निकाले गए वरिष्ठ पदाधिकारियों को ससम्मान वापस लिया जाए 3-भाकियू का प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल से बनाया जाए। पदाधिकारियों ने भाकियू चीफ को 10 दिन का मौका देते हुए चेतावनी दिया कि यदि 25 जुलाई तक उपरोक्त मांगे नहीं मानी गई तो बाबा महेंद्र सिंह टिकैत टिकैत के आदर्शों नीतियो पर चलकर स्वतंत्र रूप से कार्य किया जाएगा इसके पहले भी कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था पदाधिकारियों को पूर्ण विश्वास है कि शीर्ष नेतृत्व इनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा
Jd News Vision