Breaking News

जनहित सर्वोपरि:नगर अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह “धीरू” ने विकास परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण….

Jdnews Vision….

बलरामपुर: :  आदर्श नगर पालिका परिषद,बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह “धीरू” ने बुधवार को नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने निर्माणाधीन प्राचीन झारखंडी सरोवर,बुद्धा पार्क,संस्कृत पाठशाला,चौक बाजार स्थित घंटाघर,प्राचीन रानी तालाब मंदिर,आजाद पार्क (संतोषी माता मंदिर के निकट) सहित नगर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक स्थल पर चल रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करते हुए निर्माण की गुणवत्ता,प्रयुक्त निर्माण सामग्री की मानकता तथा तकनीकी मानकों के अनुपालन की गहन समीक्षा की।

डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह “धीरू” ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परियोजना में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी निर्माण कार्य पूर्ण पारदर्शिता,उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं,जिससे नगरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।

विकास कार्यों के निरीक्षण के साथ-साथ उन्होंने नगर की स्वच्छता व्यवस्था एवं नाला सफाई अभियान का भी विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने,जलभराव की समस्या से बचाव हेतु नालों की प्रभावी सफाई कराने तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि आदर्श नगर पालिका परिषद का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं,बल्कि उन्हें उच्च गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा कराना है,ताकि नगर का समग्र एवं स्थायी विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक विकास परियोजना की नियमित निगरानी इसी उद्देश्य से की जा रही है।

उन्होंने दोहराया कि “जनहित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकसित,स्वच्छ एवं सुंदर बलरामपुर के निर्माण हेतु हमारा संकल्प निरंतर जारी है।” उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी लाने,गुणवत्ता बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

About admin

Check Also

सीएम योगी के आगमन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार हाउस अरेस्ट, आवास पर पुलिस का पहरा…

Jdnews Vision…. खेतागढ़ : : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से पहले पुलिस-प्रशासन पूरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *