Breaking News

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग बुलडोजर से ध्वस्त, 15 छात्रों की हुई थी मौत…

Jdnews Vision….

लखनऊ  : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है. एलडीए ने इस इमारत को गिराने के लिए 15 दिन को नोटिस दिया था जिसकी समय सीमा आज खत्म हो गई, जिसके बाद एलडीए ने इस अवैध इमारत को हटाने का अभियान शुरू कर दिया है.

इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है.

अलीगंज की इसी इमारत में आग लगने की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद जाँच में सामने आया कि ये इसके लिए आवासीय नक्शा पास कराया गया था जबकि यहां पर व्यवसायिक गतिविधियां हो रही थी. इसके साथ ही इसमें अवैध निर्माण की बात भी सामने आई, जिसके बाद एलडीए ने इमारत को ज़मींदोज करने के लिए नोटिस दिया था.

एलडीए ने शुरू किया इमारत का ध्वस्तीकरण

शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एलडीए के तमाम आला अधिकारी पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे. इस दौरान तीन बुलडोज़र और एक हाईड्रोलिक मशीन भी लाई गई, जिसके बाद इस बिल्डिंग को गिराने का काम शुरू किया गया. इस कार्रवाई के दौरान एलडीए के 45 अधिकारी मौके पर मौजूद रहे जबकि 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया, ताकि कोई अव्यवस्था ना हो.

पुलिस प्रशासन द्वारा पहले पूरे इलाके के घेराबंदी की गई और आसपास से लोगों और वाहनों का आवाजाही को रोक दिया गया, जिसके बाद इमारत को गिराने का काम शुरू हुआ. अधिकारियों के मुताबिक अवैध निर्माण को गिराने में आज पूरे दिन का समय लग सकता है.

हादसे में दम घुटने से 15 छात्रों की मौत

बता दें कि बीते 22 जुलाई को लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई थी. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था, घटना के दौरान कई छात्र जान बचाने के लिए इमारत से कूदते हुए और पाइप के सहारे जान बचाते दिखे थे. इस हादसे में 15 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी. इस अग्निकांड के बाद सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए थे.

About admin

Check Also

सीएम योगी के आगमन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार हाउस अरेस्ट, आवास पर पुलिस का पहरा…

Jdnews Vision…. खेतागढ़ : : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से पहले पुलिस-प्रशासन पूरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *