Breaking News

*सुशासन तिहार : संवाद से समाधान तक…..

जेडी न्यूज़ विज़न…..

*सुदूर वनांचल गांव बिटकुली में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान…

*शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, योजनाओं का मिला लाभ…

*मौके पर ही 206 आवेदनों का निराकरण…
बिलासपुर, 05 मई : :  सुशासन तिहार के अंतर्गत कोटा ब्लॉक के बिटकुली में आज समाधान शिविर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी एवं प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। उन्होंने शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभागवार प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। आज शिविर में कुल 342 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 206 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

 

शिविर में जिला पंचायत सदस्य निरंजन पैकरा, जनपद अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज, जनपद सदस्य परमेश्वर खुसरो, कांति मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम प्रवेश पैकरा, सीईओ युवराज सिन्हा सहित 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान हो रहा है। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शासन स्वयं आपके द्वार तक पहंुचकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रही है। शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया गया। जूदेव ने कहा कि आपकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आप लोगों की समस्या को देखते हुए ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर सुशासन तिहार की शुरूआत की गई है। चिलचिलाती धूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी मंत्री, विधायक, अधिकारीगण शिविर में शामिल होकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गरीब और किसानों के दर्द को समझते हैं।
शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री का वितरण कर लाभान्वित किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।

About admin

Check Also

SYDA Kahetrigao Wins Third Place on Penalties in MPC Club Hiyangthang 2nd 9 Men A-Side Village Tournament

JD NEWS VISION…. Hiyangthang, Imphal West – 14 June : : SYDA Kahetrigao clinched the …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *