पूर्व रंजिश में मारपीट कर मृत्यु कारित करने वाले फरार आरोपी को तोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Jdnews Vision….

बिलासपुर (छ.ग.)

पूर्व रंजिश में मारपीट कर मृत्यु कारित करने वाले फरार आरोपी को तोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरार आरोपी पेशे से अधिवक्ता, कोलकाता सहित अन्य राज्यों में छिपकर कर रहा था फरारी…

मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 29.05.2026 को आरोपी संतोष पासवान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व रंजिश के चलते परिचित ईश्वर गोड के साथ मारपीट की थी। मारपीट में आई गंभीर चोटों के कारण ईश्वर गोड की मृत्यु हो गई थी।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना तोरवा पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण में संलिप्त आरोपी मनोज वाडेकर एवं प्रत्युन साह को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

घटना के बाद आरोपी संतोष पासवान फरार होकर कोलकाता एवं अन्य राज्यों में छिपकर रह रहा था। पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी अपने परिवार से मिलने के लिए घर आने वाला है। सूचना पर थाना तोरवा पुलिस टीम द्वारा तत्काल योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी गई और दिनांक 20.08.2026 को आरोपी संतोष पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

प्रकरण में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *