Jdnews Vision…..
भाई के नाम
रिश्ता है ये सबसे प्यारा,
भाई तू है जग से न्यारा।
तेरी हँसी से खुशियाँ आतीं,
तेरी बातें मन बहलातीं।
बचपन की वो मीठी यादें,
शरारतें और छोटी फरियादें।
कभी लड़ना, फिर मुस्काना,
एक-दूजे का साथ निभाना।
राखी का ये पावन धागा,
रिश्ता हमारा और भी जागा।
हर मुश्किल में साथ रहना,
मेरी खुशियों का ख्याल रखना।
दुआ है मेरी हर पल भाई,
तेरे जीवन में खुशियाँ आईं।
चाँद-सितारों से रोशन हो राह,
हर कदम पर मिले तुझे सफलता की चाह।
राखी के इस पावन त्योहार पर,
बस इतनी-सी है मेरी दुआ—
जन्म-जन्म तक रहे यूँ ही,
भाई-बहन का प्यार सदा! ❤️
Sushma banjare
Jd News Vision