Jdnews Vision….
कविता.
मान सम्मान..
अभिमान स्वाभिमान…
हैं ये सब जीवन के.
महत्वपूर्ण अंग…
कुछ भी हो कैसा भी हो.
मत करना अभिमान कभी..
चाहे जितनी विपदा आये
छोड़ना मत स्वाभिमान कभी….
सच्ची राह कठिन होती हैं.
बहुत परीक्षा लेती है…
डटे रहो तुम सच्चाई पर..
टूटे न विश्वास कभी..
मान से सम्मान से समझौता
करना कभी नहीं.सब ठीक रहेगा ..
सत्य मार्ग से डिगना नहीं..
राह सुगम हो जाएगी…
जीवन में उन्नति आएगी.
स्वाभिमानी बनकर देखो….
परिस्थितियों से लड़ना सीखो..
हो जायेगी हर राह प्रशस्त..
जीवनसुखमय बीतेगा
रहोगे जीवन में हमेशा मस्त….
…….
आर डी बाजपेई…
संपादक
जनोदय न्यूज़ विज़न
हिंदी दैनिक
लखनऊ……
…………….
Jd News Vision