Breaking News

बार एसोसिएश चुनाव में ऋषिराज मिश्रा का दबदबा….

Jdnews Vision….

अरुण कुमार राव…..

मंत्री पद पर 364 मतों के बड़े अंतर से जीत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सच्चिदानंद यादव निर्वाचित….

देवरिया: :  डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के चुनाव 2026 में मतगणना पूरी होने के साथ ही विभिन्न पदों के परिणाम सामने आ गए। मंत्री पद पर ऋषिराज मिश्रा ने 689 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नागेंद्र यादव थापा को 364 मतों के अंतर से पीछे छोड़ा। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मंत्री पद के लिए हुए चुनाव में ऋषिराज मिश्रा को 689 मत मिले, जबकि नागेंद्र यादव थापा को 325, राकेश कुमार तिवारी को 134, संदीप सिंह पाल को 72, मनोज कुमार विश्वकर्मा को 48, सुरेंद्र कुमार मिश्र को 32 तथा वरुण कुमार सिंह बघेल को पांच मत प्राप्त हुए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सच्चिदानंद यादव की जीत

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के चुनाव में सच्चिदानंद यादव 472 मत प्राप्त कर विजयी रहे। राजेश तिवारी को 400 मत, रूपेश तिवारी को 303 मत तथा सुधीर तिवारी को 102 मत मिले।

संयुक्त सचिव पद पर कृष्ण सिंह आगे…

संयुक्त सचिव पद के लिए कृष्ण सिंह को 675 मत प्राप्त हुए। विजय मणि को 538 तथा प्रियेश को 417 मत मिले।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंकित राव व अनंत पांडे विजयी

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंकित राव और अनंत पांडे के विजयी होने की जानकारी दी गई है। परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और खुशी का इजहार किया।

चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी रही। विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने का सिलसिला देर तक चलता रहा। समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी जताई और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

About admin

Check Also

निर्वाचन आयोग पर निराधार आरोप लगाने के बजाय तथ्य और प्रमाण सामने रखे विपक्ष : डॉ. आरती तिवारी….

Jdnews Vision…. बलरामपुर: :  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *