Breaking News

यूपी में आज भी आफत की बारिश, 17 जिलों में चेतावनी; स्कूल बंद

Jdnews vision…..

लखनऊ : : प्रदेश में आज (शनिवार) को मानसून सक्रिय बना रहेगा, प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश और कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है, जिससे ठंड और नमी महसूस होगी.

मौसम विभाग ने 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौमस विभाग ने पूर्वी यूपी के साथ ही पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है. अति बारिश की चेतावनी के बाद कई जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. इस दौरान हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से चलेंगी और कुछ जिलों में इससे ज्यादा भी तेज चल सकती हैं. कई जगह बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी….

मौसम विभाग ने जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, सीतापुरम, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर शामिल हैं. इसके अलावा इन जिलों के आसपास भी भारी बारिश हो सकती है..

About admin

Check Also

निर्वाचन आयोग पर निराधार आरोप लगाने के बजाय तथ्य और प्रमाण सामने रखे विपक्ष : डॉ. आरती तिवारी….

Jdnews Vision…. बलरामपुर: :  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *