Breaking News

36 घंटों से लगातार हो रही बारिश से किसानों की सारी फसलें हुई चौपट….

Jdnews Vision…..

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

लखनऊ : : राजधानी और आसपास 36 घन्टो से लगातार हो रही बारिश से किसानों की सारी फसलें चौपट pहो गई है और खेतों में पानी भर गया है अन्नदाता किसान पहले से ही आलू, खस और केला जैसी फसलों के उuचित दाम न मिलने से परेशान था! महंगे डीजल-पेट्रोल, खाद-बीज, बिजली, कीटनाशक, कृषि यंत्र और यूरिया ने फसलों की लागत बढ़ाकर कमर तोड़ दी है! ऊपर से पिछले 36 घण्टे से निरन्तर हो रही बारिश और प्रकृति की मार ने किसान की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं! इस बारिश से धान, उरद, मूंग, तिल्ली और गन्ने की फसलें बर्बाद हो गई हैं! बेटी की शादी, बच्चों की फीस, बीमारी का इलाज, सिर पर कर्ज का बोझ है! आखिर कैसे होगा किसान और उसके परिवार का कैसे बेड़ा पार होगा भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष लखनऊ सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने सरकार से मांग की है की किसान की पीड़ा को समझे और तत्काल सर्वे कराते हुए किसानों को राहत एवं उचित सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे! नही तो किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो जायेगा ।

About admin

Check Also

निर्वाचन आयोग पर निराधार आरोप लगाने के बजाय तथ्य और प्रमाण सामने रखे विपक्ष : डॉ. आरती तिवारी….

Jdnews Vision…. बलरामपुर: :  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *