Breaking News

विसर्जन में हुड़दंग किया तो खैर नहीं, राजघाट पुलिस ने आयोजकों को दी सख्त चेतावनी…

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता….

*दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर राजघाट थाने में हुई बैठक, आयोजकों को दिए गए सुरक्षा और अनुशासन के कड़े निर्देश..

गोरखपुर : : दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए राजघाट थाना पुलिस ने कमर कस ली है। बुधवार को प्रस्तावित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर राजघाट थाने में क्षेत्र के सभी प्रतिमा आयोजकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा ने की।

बैठक में थाना प्रभारी ने सभी आयोजकों को विसर्जन जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विसर्जन के नाम पर हुड़दंग, अराजकता या नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थाना प्रभारी ने आयोजकों से अपील की कि जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखें और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि विसर्जन आस्था और श्रद्धा का पर्व है, इसलिए सभी लोग आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व को संपन्न कराएं।

पुलिस ने आयोजकों को यह भी हिदायत दी कि जुलूस के दौरान हुड़दंग करने, माहौल बिगाड़ने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयोजकों से अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने जुलूस में अनुशासन बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करेंगे।

बैठक के दौरान राजघाट पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि आस्था के जुलूस में उल्लास की अनुमति है, लेकिन अराजकता की नहीं। पुलिस की नजर विसर्जन के दौरान पूरे क्षेत्र में रहेगी और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

About admin

Check Also

दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों,अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभासदों को किया सम्मानित…. मातृशक्ति को भेंट की साड़ी…

Jdnews Vision…. मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर दीं दीपावली सहित पांच पर्वों की शुभकामनाएं,नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *