Jdnews Vision….
गोरखपुर ब्यूरो…
कौड़ीराम : : अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा ट्रस्ट (पंजी.) ने बांसगांव निवासी संतोष कुमार गुप्ता को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कसौधन राजू गुप्ता ने एक वर्ष के लिए उनका मनोनयन किया है। मनोनयन पत्र में संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर संतोष गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों और समाजहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे। उनके मनोनयन पर दुर्गेश कसौधन, घनश्याम कसौधन, ओरी कसौधन, अजय कसौधन, बृजेश, राजेश कसौधन समेत कसौधन समाज के लोगों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
Jd News Vision