Jdnews Vision….
शैलेन्द्र सिंह चौहान….
लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर पति-पत्नी पक्ष के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ज्योति यादव पुत्री नन्हेलाल यादव, निवासी ग्वारी गांव, गोमतीनगर ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 9 मार्च 2026 को अभय यादव पुत्र लक्ष्मी नारायण, निवासी साहखेड़ा, अर्जुनगंज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी के समय माता-पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था।आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति अभय, ससुर लक्ष्मी नारायण और ननद निशा यादव व अंजली यादव कम दहेज लाने का ताना देकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मायके से पैसा लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा।
ज्योति का आरोप है कि 13 नवंबर 2026 को दोनों ननदों ने मिलकर उसे मारा,सिर दीवार पर लड़ाया, भद्दी-भद्दी गालियां दीं, दहेज लाने का दबाव डाला और जान से मारने की धमकी दी।फोन छीन लिया गया और पति अभय को बुलाकर मायके छुड़वा दिया गया। आरोप है कि उसके कान की बाली, मंगलसूत्र, गले का हार और सारा स्त्री धन भी ले लिया गया।
पीड़िता के अनुसार, जब वह अपने माता-पिता, भाई, बुआ, मौसी आदि रिश्तेदारों के साथ ससुराल जा रही थी, तब रास्ते में धर्मेंद्र यादव, अंकित यादव व अन्य साथियों ने रास्ता रोका।भाई ने 112 पर सूचना दी।112 पुलिस ने नजदीकी थाने पर आने को कहा।आरोप है कि पीछे से आ रही पिता नन्हेलाल यादव की गाड़ी को थार गाड़ी से रोककर पिता व साथ में मौजूद शिवांक मौर्या के साथ मारपीट व गाली-गलौज की गई।
दूसरी ओर, पति अभय कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण, निवासी शाहखेड़ा, अर्जुनगंज ने तहरीर में बताया कि पत्नी ज्योति से पारिवारिक कलह के चलते कई महीनों से विवाद चल रहा था।13 नवंबर को वह पत्नी व जीजा के साथ ससुराल गया था।आरोप है कि वहां पहुंचते ही विपक्षी पक्ष ने गाली-गलौज की और अतुल यादव, केतन व चाचा के लड़कों सहित अन्य लोगों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वह व जीजा किसी तरह वहां से भागकर घर आए।अभय का आरोप है कि इसके बाद लड़की पक्ष के लोग चार-पांच गाड़ियों में भरकर उसके आवास पर मारने-पीटने की नीयत से आए। गाड़ियों के डैशबोर्ड पर पुलिस की कैप रखी थी और खुद को अधिकारी बता रहे थे।उसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जिससे हाथापाई की नौबत आ गई और उसके पिता को भी मारा गया।अभय ने कहा कि घटना की वीडियो फुटेज उसके पास है।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Jd News Vision