Jdnews Vision….
लखनऊ : : राजधानी से मिली एक खबर के अनुसार जिस आलू-टिक्की को चटखारे लेकर खा रहे हैं, उसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया है तो कैसा लगेगा? उत्तर प्रदेश की राजधानी से ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां मिलावटखोरी और नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ मामला है.
आरोपी स्वाद बढ़ाने के लिए आलू टिक्की और चटनी में गांजा मिक्स कर देता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह सनसनीखेज मामला मोहनलालगंज का बताया जा रहा है. एक चाट वाले ने अपने धंधे को चमकाने के लिए ग्राहकों की सेहत के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ किया. आरोपी दुकानदार लोगों को अपनी आलू टिक्की और चटनी का आदी बनाने के लिए उसमें बड़ी चालाकी से गांजा मिलाकर खिलाता था.पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी चाट की लत लगवाने के लिए ऐसा करता था. इस जानलेवा मिलावट की वजह से जो भी उसकी टिक्की खाता, उसे अनजाने में नशे के स्वाद की तलब लग जाती. कई दिनों से मिल रही शिकायतों के बाद जब छापेमारी की गई तो सच सामने आया. लोगों की सेहत से खिलवाड़ के लिए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी चाट की लत लगवाने के लिए ऐसा करता था. इस जानलेवा मिलावट की वजह से जो भी उसकी टिक्की खाता, उसे अनजाने में नशे के स्वाद की तलब लग जाती. कई दिनों से मिल रही शिकायतों के बाद जब छापेमारी की गई तो सच सामने आया. लोगों की सेहत से खिलवाड़ के लिए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
अभी आरोपी की पहचान सामने नहीं आ सकी है. वह गांजा और भांग को भी अवैध तरीके से बेचा करता था. इस बात के उजागर होने के बाद लोग हैरान हैं.
साभार News 18….
Jd News Vision