Jdnews Vision….
जिला संवाददाता
आर पी उपाध्याय….
मनकापुर गोंडा- प्रदेश के टीजीटी विज्ञापन की अंतिम तिथि 23 नवंबर नजदीक आ रही है क्योंकि पुरानी नियमावली के लिए संघर्ष कर रहे प्रदेश के छात्रों को शासन से राहत मिलने की आस टूटती जा रही है, उनके दिलों की धड़कनें बढ़ती जा रही है। कई महीने से प्रदेश के लाखों छात्र अनशन, आमरण अनशन, प्रदेश के सांसद, विधायक, मंत्री, शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, शिक्षा सचिव, शिक्षा मंत्री से गुहार लगाते लगाते थक चुके हैं। मुख्यमंत्री जी के पास भी इन बच्चों ने फरियाद पहुंचाई किंतु अभी तक कोई राहत शासन से इन बच्चों को नहीं मिली। जबकि टीजीटी विज्ञापन की अंतिम तिथि 23 नवंबर नजदीक आ रही है। टीजीटी के यह लाखों लाचार बच्चे अभी भी शासन की तरफ टकटकी लगाए राहत का इंतजार कर रहे हैं। इन बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है, अगर इन्हें एक अंतिम अवसर नहीं मिला तो उनके जीवन की नैया डूब जाएगी। क्योंकि इनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है। जिसके लिए इन्होंने लगातार 5 वर्षों से कठिन परिश्रम करते हुए तपस्या की है, वह उनके हाथ से बहुत दूर जाता दिखाई दे रहा है, इन बच्चों के आंखों के सामने अंधेरा छाया है, उनके दिलों में दुख है और चेहरों पर मायूसी है। टीजीटी की छात्रा दिव्या दिव्यदर्शनी ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से करुण पुकार करते हुए अंतिम एक अवसर दिए जाने की मांग की है।
Jd News Vision