Jdnews Vision…..
..हनुमान भक्त भजन मंडली के सौजन्य से आयोजित भव्य संगीत कार्यक्रम ने मेहमानों का मन मोह लिया…
विशाखापत्तनम _ सगाई एवं फलदान के शुभ अवसर पर श्री मृत्युंजय सिंह जी के परिवार की ओर से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह मंगलमय समारोह कंचरला रेजिडेंसी, अन्नपूर्णा नगर, विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह जी एवं श्रीमती गिनी सिंह के सुपुत्र सुकांत सिंह जी तथा ऐश्वर्या सिंह जी की सगाई एवं फलदान की रस्म हर्षोल्लास और पारिवारिक आत्मीयता के साथ संपन्न हुई।

इस शुभ अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार, गणमान्य अतिथिगण एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। पूरे समारोह में खुशी, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों की सुंदर झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हनुमान भक्त भजन मंडली के सौजन्य से आयोजित भव्य संगीत संध्या रही। संगीत कार्यक्रम का संचालन एवं प्रस्तुति संगीत संयोजक, मुख्य गायक एवं मंच संचालक बी.एल. याद के नेतृत्व में किया गया।

संगीत संध्या में प्रस्तुत मधुर गीतों, भजनों एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित मेहमानों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संगीत का आनंद लिया और पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
इस अवसर पर मृत्युंजय सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में नवयुगल सुकांत सिंह एवं ऐश्वर्या सिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य, सुखद दांपत्य जीवन और खुशहाल जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

समारोह का समापन हर्षोल्लास, आपसी प्रेम और शुभकामनाओं के साथ हुआ। दोनों परिवारों के लिए यह यादगार अवसर बन गया।
जय श्री गणेश! जय श्री हनुमान!
— राघवेन्द्र मिश्रा
Jd News Vision