Breaking News

आरएमबी की मासिक बिजनेस मीटिंग होटल पी.एल. ग्रैंड में आयोजित, विभिन्न क्षेत्रों के सदस्यों ने साझा की व्यावसायिक जानकारी….

Jdnews Vision…

राघवेंद्र मिश्रा…

न्यूज़ एडिटर…..

विशाखापत्तनम: :  आरएमबी (RMB) की मासिक बिजनेस मीटिंग आज 26 नवंबर 2026 को श्रीपुरम, विशाखापत्तनम स्थित होटल पी.एल. ग्रैंड में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न व्यावसायिक श्रेणियों से जुड़े सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय, उत्पादों एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही एक-दूसरे के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग, संपर्क एवं व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा की।

बैठक में सबसे पहले किसना डायमंड्स के प्रतिनिधि ने चांदी, सोना एवं हीरे के बाजार भाव, उनकी कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव तथा चांदी के कारोबार में लाभ कमाने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

शिवा कोर्रा ने भवनों में होने वाली सीलन एवं पानी के रिसाव (Building Leakage) की समस्या, उसके कारणों तथा बचाव और समाधान के तरीकों पर प्रकाश डाला।

श्रीनिवास मंचेरला ने कंप्यूटर से संबंधित बिक्री, सर्विसिंग एवं तकनीकी सेवाओं की जानकारी साझा करते हुए अपने व्यवसाय की विशेषताओं से सदस्यों को अवगत कराया।

डॉ. मुरली कृष्णा, इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ ने 30 वर्ष की आयु के बाद विवाह करने वाले दंपतियों के लिए आवश्यक सावधानियों, स्वास्थ्य जांच एवं प्रजनन क्षमता से संबंधित महत्वपूर्ण परीक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व पर भी जोर दिया।

ए.सी. प्रसाद ने एयर कंडीशनर की बिक्री एवं सर्विसिंग से जुड़ी सेवाओं के बारे में बताया, वहीं रेड्डी ने टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर रेल एवं सड़क मार्ग से जुड़े टूर पैकेजों की जानकारी दी।

कडालू मुरली गरु ने औद्योगिक क्षेत्र में उपयोग होने वाले बैटरी उत्पादों एवं उनकी उपयोगिता के बारे में बताया।

अंकित नियोटिया (आंध्र पेपर सिंडिकेट) ने पेपर, पुस्तकों एवं स्टेशनरी उत्पादों की बिक्री और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी।

श्रीकांत गरु ने भोगापुरम एयरपोर्ट के नजदीक स्थित अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए वहां उपलब्ध निवेश एवं प्रॉपर्टी संबंधी अवसरों पर प्रकाश डाला।

कृष्णा गरु ने सम्पत विनायक एक्सप्रेस कूरियर सर्विसेज के बारे में जानकारी देते हुए दक्षिण भारत में अपनी कूरियर सेवाओं के नेटवर्क एवं सुविधाओं से सदस्यों को अवगत कराया।

डॉ. सुब्रमण्यम, हृदय रोग विशेषज्ञ ने शरीर के विभिन्न प्रकार के दर्द, उनके लक्षणों एवं aसावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने फ्रोजन शोल्डर की समस्या, दर्द से राहत के लिए फिजियोथेरेपी तथा विशेष परिस्थितियों में स्टेरॉयड इंजेक्शन जैसे उपचार विकल्पों पर भी चर्चा की। उन्होंने अपने संबोधन में महत्वपूर्ण संदेश दिया— “अति सर्वत्र वर्जयेत्”, अर्थात किसी भी चीज की अति नहीं करनी चाहिए।

ललित जैन जी ने भवन निर्माण, होटल एवं अस्पतालों में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरिंग उत्पादों की उपयोगिता एवं उनकी विभिन्न श्रेणियों के बारे में जानकारी दी।

बैठक में आरएमबी के अध्यक्ष सुधीर चौधरी जी ने बालाजी प्लाइवुड एंड डोर्स के व्यवसाय की जानकारी साझा की। उनके व्यवसाय के अंतर्गत प्लाइवुड, सनमाइका एवं विभिन्न प्रकार के दरवाजों की बिक्री की जाती है।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय से परिचित कराना, आपसी विश्वास एवं व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करना तथा एक-दूसरे को नए ग्राहक और व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने आपसी सहयोग, नेटवर्किंग एवं सामूहिक प्रगति के संकल्प के साथ बैठक को सफल बनाया।

About admin

Check Also

दिल्ली का सनसनीखेज मामला : कैफे में 22 साल की महिला से गैंगरेप…

Jdnews Vision… बंद कैफे में सुबह तक चलती रही पार्टी… पहले शराब पी, फिर कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *