Breaking News

बस पकड़ने के दौरान जेब से मोबाइल और पांच हजार रुपये चोरी, मुकदमा दर्ज….

Jdnews Vision…..

शैलेन्द्र सिंह चौहान….

लखनऊ : : सुल्तानपुर जाने के लिए बस पकड़ने पहुंचे पिता-पुत्र की जेब से मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामजी निवासी सतजगंज, जिला सुल्तानपुर ने बताया कि आठ नवंबर 2026 की सुबह करीब आठ बजे वह अपने बेटे के साथ जरूरी काम से सुल्तानपुर जाने के लिए बस पकड़ने अहिमामऊ चौराहे पहुंचे थे। वहां बस पकड़ने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता की जेब से मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना के बाद पीड़ित ने काफी खोजबीन की, लेकिन मोबाइल और नकदी का पता नहीं चल सका।

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About admin

Check Also

बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने सुनाईं श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाएं

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता….. माखन चोरी, ब्रह्मा मोह और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *