Breaking News

पूछताछ के सहारे किन्नर के पति की हत्या का गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता……

– बिजली किन्नर के पति की हत्या में पुलिस के हाथ खाली

– दो दिन बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं

गजपुर बाजार : गगहा थाना क्षेत्र के सुमही गांव निवासी रविकेश (28) की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। घटना के दो दिन बाद भी न तो हत्यारों का पता चल सका है और न ही हत्या की वजह स्पष्ट हो पाई है। हालांकि, पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कई बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

19 नवंबर की रात करीब आठ बजे रविकेश अपनी पत्नी बिजली किन्नर के साथ गांव की ओर जा रहे थे। गांव से करीब दो सौ मीटर पहले मोड़ पर पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से रविकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बिजली किन्नर भी गोली लगने से घायल हो गईं। सरेराह हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के विरोध में शुक्रवार शाम साथी किन्नरों ने घायल बिजली किन्नर को साथ लेकर कौड़ीराम फोरलेन बाईपास पर अर्टिगा गाड़ी खड़ी कर जाम लगा दिया था। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी जाम नहीं खुलने पर लाठीचार्ज करना पड़ा था।

गगहा थाना प्रभारी राजकुमार सरोज का कहना है कि घटना के संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

About admin

Check Also

बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने सुनाईं श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाएं

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता….. माखन चोरी, ब्रह्मा मोह और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *