Jdnews Vision…..
लखनऊ : : आज राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम एवं कार्यकारी अध्यक्ष डा.सत्यम् शिवम् सुंदरम् , सहित 250शिक्षकों ने आफलाइन स्थानांतरण के मुद्दे के संबंध में माननीय माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती गुलाब देवी जी से मुलाकात की और स्थानांतरण के मुद्दे पर स्पष्ट रूप से स्थानांतरण आदेश जारी करने की मांग की , प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम ने माननीय मंत्री जी से कहा कि, कृपया बताएं कि आफलाइन स्थानांतरण शिक्षकों का होगा अथवा नहीं ,

आफलाइन स्थानांतरण आदेश आप कब जारी करने जा रही हैं?? कार्यकारी अध्यक्ष सत्यम् शिवम् सुंदरम् ने माननीय मंत्री श्रीमती गुलाब देवी जी से कहा कि पिछले छः महीने से शिक्षकों को आपने आश्वासन दिया है कि में ने सूची भेज दी है रिक्तियों की सूचना और सूची मिलेगी , आदेश जारी कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है कृपया इस संबंध में शिक्षा निदेशक महोदय एवं अपर प्रमुख सचिव महोदय पार्थ सारथी शर्मा जी से बात करें और स्थानांतरण आदेश जारी करने की कृपा करें।। शिक्षकों के स्थानांतरण के मुद्दे पर माननीय मंत्री जी ने बताया कि अभी हमें रिक्तियों की सूचना विभाग से नहीं मिलीं है ,शिक्षा निदेशक महोदय प्रताप सिंह बघेल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आपने , रिक्तियां की सूचना एवं सूची क्यों नहीं भिजवाई है? हमसे मिलने शिक्षक गण आए हैं और मैं इन्हें क्या जवाब दूं? आप दो दिन में सूचना भिजवाएं , इस पर मोबाइल पर वार्ता करते हुए शिक्षा निदेशक महोदय ने सूची दो-दिन में उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।। शिक्षकों के आफलाइन स्थानांतरण का मुद्दा विभाग एवं माननीय शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी जी के बीच पिछले छः महीने से फंसा है। एक ओर शिक्षा मंत्री जी आश्वासन अपने चंदौसी आवास पर देती चली आ रही है लेकिन समयावधि बीतती जा रही है , विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही , आफलाइन स्थानांतरण का मुद्दा ठंडे बस्ते में जाने का भय शिक्षकों को सता रहा है

और पिछले दो वर्षों से आफलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया ना होने से ,उन शिक्षकों में निराशा एवं आक्रोश व्याप्त हैं जो जून 2026 से लगातार माननीय माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती गुलाब देवी जी के आवास पर चक्कर लगा रहे हैं।। देखना है कि उत्तर प्रदेश में 1200 परिवारो से जुड़े हुए शिक्षकों को न्याय कब मिलेगा?? राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम एवं कार्यकारी अध्यक्ष डा.सत्यम् शिवम् सुंदरम् की मेहनत कब रंग लाएगी ??
पीड़ित शिक्षकों के परिवार विघटन की ओर है एवं वृद्ध माता-पिता अपने इलाज के लिए अपने शिक्षक पुत्र , पुत्री पर निर्भर हैं, दाम्पत्य नीति के अनुपालन से वंचित शिक्षक , शिक्षिकाओं में भी घोर निराशा हैं।।
Jd News Vision