Breaking News

अरुण कुमार जी के गृह प्रवेश समारोह में उमड़ा जनसैलाब, 1000 से अधिक परिवारजनों एवं मित्रों ने दी शुभकामनाएँ….

JD NEWS VISION

विशाखापत्तनम: :  शहर के येंदादा स्थित पैनोरमा हिल्स में आज सामाजिक कार्यकर्ता, प्रख्यात व्यक्तित्व एवं श्रीनगर स्थित गायत्री मंदिर के संस्थापक सचिव  अरुण कुमार जी के नवनिर्मित आवास पर भव्य गृह प्रवेश समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

 

इस शुभ अवसर पर पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गृह प्रवेश की रस्में संपन्न कराई गईं। समारोह में परिवारजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं मित्रों सहित 1000 से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और श्री अरुण कुमार जी एवं उनके परिवार को नए घर में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

अरुण कुमार जी अपने सामाजिक कार्यों एवं धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। श्रीनगर स्थित गायत्री मंदिर के संस्थापक सचिव के रूप में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उनके इस मंगलमय अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति उनके प्रति समाज के सम्मान, स्नेह एवं आत्मीयता को दर्शाती है।

इस अवसर पर जेडी न्यूज़ विज़न के न्यूज़ एडिटर  राघवेंद्र मिश्रा भी समारोह में उपस्थित रहे। उन्होंने  अरुण कुमार जी से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें गृह प्रवेश की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। श्री मिश्रा ने उनके नए आवास में सदैव सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

समारोह का वातावरण उत्साह, उल्लास एवं पारिवारिक आत्मीयता से परिपूर्ण रहा। सभी अतिथियों ने इस शुभ अवसर को यादगार बनाया।

जेडी न्यूज़ विज़न परिवार की ओर से अरुण कुमार जी एवं उनके समस्त परिवार को नए गृह प्रवेश की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

रिपोर्ट: राघवेंद्र मिश्रा न्यूज़ एडिटर – JD NEWS VISION

About admin

Check Also

जोधपुर की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी/ किचन प्रभारी श्रीमती तेज कंवर जी से jdnews vision के राज्य प्रमुख सुरेन्द्र मुणोत से बातचीत के अंश….

Jdnews Vision…. *अस्पताल के जिस कोने से आती थी सिसकियों की आवाज, तेज कंवर ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *