Breaking News

ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन हटिया कार्यालय में योग दिवस का हुआ आयोजन….

जेडी न्यूज विजन…..

हटिया /रांची: :  21 जून : : आज़ प्रातः 7 00 बजे से 9 00 बजे ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन हटिया कार्यालय के प्रांगण में अंतर्राट्रीय योग गुरु आदरणीय प्रमोद जी के कुशल मार्ग दर्शन में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर योग गुरु प्रमोद जी को संगठन के वरिष्ठ सदस्य विष्णु जी द्वारा पुष्प गुच्छ दे कर भव्य रूप से तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत हुआ विष्णु चरण जी के स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुरुवात हुआ ।

अपने स्वागत संबोधन में जुझारू नेता चंचल कुमार सिंह सदस्य केंद्रीय कार्यकरिणीं समिति सह सचिव हटिया मंडल ने योग दिवस पर प्रकाश डाला और सभी को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी।मौसम खराब एवम जोरदार बारिश के बावजूद 75 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।।

योग गुरु द्वारा लगातार 2 घण्टे तक भिन्न भिन्न प्रकार के

योग का अभ्यास करवाया। जगजीत सिंह बहल रांची मंडल फेडरेशन के 82 वर्षीय वयोवृद्ध संगठन के संस्थापक ने योग दिवस में अपने योग क्रिया कलाप से सदस्यों में जोश भर दिया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में चित्तरंजन घोष कृष्णा साव प्रदीप सरकार आलोक कुंडू। काली दास मुंडा ऐ एन राव श्रीमतीं लीला सिंह एवम श्रीमतीं माया मृदुला प्रमुख थे ।। सारे सदस्यों के बीच मिस्ठान एवम फलों का वितरण किया गया । संगठन के संस्थापक  राणा प्रताप चौबे के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ । समाचार संकलन संगठन के मीडिया प्रभारी  अशोक प्रसाद जी द्वारा किया गया ।

About admin

Check Also

कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार

Jdnews विज़ने….   कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार   मुख्य बिंदु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *