Breaking News

पत्रकार समाज का दर्पण -जे पी गुप्ता 

जेडी न्यूज विजन…..

(सन्तोष कुमार गुप्ता)

गोरखपुर: चौरी चौरा: :  पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई चौरी चौरा की अप्रैल माह की मासिक बैठक रविवार को डुमरी खुर्द स्थित श्री राम मैरिज हॉल में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक जे.पी. गुप्ता की उपस्थिति एवं तहसील इकाई अध्यक्ष योगेन्द्र मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई,।जबकि प्रदेश महासचिव अनुशासन समिति सुमेर नाथ पाण्डे ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया|

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी महीने मे चौरी चौरा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक जेपी गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है ।संगठन की एकजुटता से ही पत्रकारों की आवाज को प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। साथ ही नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर भी बल दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं तहसील अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य ने कहा कि किसी भी संगठन में उसके सदस्य ही रीढ़ होते हैं । सदस्यों की एकजुटता और सक्रियता से ही संगठन को आगे बढ़ाया जा सकता है । उन्होंने सभी सदस्यों से राष्ट्रीय अधिवेशन को सकुशल संपन्न कराने की अपील की ।

इस अवसर पर यशोदा नंद सिंह अभिषेक कुमार, महेश पासवान, धर्मेंद्र पटवा, रामसेवक पासवान, जमीर अंसारी, अमित दुबे, प्रदीप श्रीवास्तव, आशुतोष पांडे, विनोद पासवान, रजत कुमार शुक्ला, केश्वर गोंड, विकास कुमार वसीमउलहक, सिद्दीकी अरविन्द ओझा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।

About admin

Check Also

झारखंडी में ओवरब्रिज निर्माण का हुआ भूमि पूजन,विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

जेडी न्यूज़ विज़न…. सदर विधायक पल्टूराम एवं चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरून्यूज़ विज़न विधि-विधान से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *