Breaking News

डंठल की आग से रिहायशी झोपड़ी जली

JD NEWS VISION….

(Santosh Kumar Gupta)

– बाइक समेत गृहस्थी का सामान हो गया राख
– बारिश ने रोकी बड़ी आगजनी की घटना

गजपुर बाजार : गगहा थाना क्षेत्र के तिघरा खुर्द गांव के कुदरिया टोला में बुधवार शाम डंठल में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से राम नक्षत्र की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। झोपड़ी में रखा एक बाइक, दो साइकिल, तख्ता, कपड़े, बर्तन तथा राशन समेत गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।
खेत में पड़े डंठल में किसी कारणवश आग लग गई। तेज हवा के चलते आग फैलते हुए पास स्थित राम नक्षत्र की झोपड़ी तक पहुंच गई। झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीण पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए।
इसी बीच शुरू हुई बारिश ने आग पर काबू पाने में मदद की। जिससे बड़ी घटना टल गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

About admin

Check Also

आर्य समाज की विवाह प्रक्रिया हुई ऑनलाइन…

Jdnews Vision….   लखनऊ 21 सितम्बर: : आर्य प्रतिनिधि सभा उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में संचालित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *