Breaking News

खलासी पर ट्रालर व नकदी लेकर फरार होने का आरोप

जेडी न्यूज़ विज़न….

गोरखपुर/गजपुर बाजार ::गगहा क्षेत्र के गजपुर निवासी एक ट्रालर मालिक ने अपने खलासी पर ट्रालर और नकदी लेकर गायब होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पर आयोजित जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
गजपुर निवासी राजेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उनका ट्रालर बिहार से बालू ढुलाई का कार्य करता है। 20 मई को ट्रालर खड़ा कर चालक और खलासी अपने-अपने घर चले गए थे। आरोप है कि 25 मई की रात करीब साढ़े 11 बजे खलासी सत्यवान यादव निवासी गहना, हलधरपुर (मऊ) उनके पास पहुंचा और बताया कि वह अपने गांव के एक अन्य चालक को साथ लेकर आया है तथा बालू लादने के लिए बिहार जाना है।
पीड़ित के अनुसार, खलासी ट्रालर के साथ 30 हजार रुपये नकद लेकर चला गया। रास्ते में ट्रालर में 17,800 रुपये का डीजल भी भरवाया गया, जिसका भुगतान उन्होंने आनलाइन किया। इसके बाद कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। कुछ समय बाद मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। राजेश यादव का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन ट्रालर और खलासी का कोई पता नहीं चल सका। मामले को लेकर उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी गगहा राजकुमार सरोज ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है ट्रालर को मालिक का ड्राइवर ही लेकर गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *