जेडी न्यूज़ विज़न….
तिलहर/शाहजहांपु : : तिलहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कलेक्टरगंज में पति-पत्नी के बीच हुआ घरेलू विवाद हिंसक रूप ले बैठा। मामूली कहासुनी के बाद पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम कलेक्टरगंज निवासी 35 वर्षीय राकेश का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने आवेश में आकर राकेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद घायल के पुत्र अंकुश ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से राकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलहर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां उसका इलाज जारी है।
फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
Jd News Vision