Breaking News

भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने किया जिला विद्यालय निरीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात…

जेडी न्यूज विजन…

(अरुण कुमार राव)

देवरिया : :  भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चन्द्र नाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालय संचालन में आ रही समस्या से अवगत कराया गया। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सम्मानित भी किया।
मुलाकात के दौरान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मणि, राष्ट्रीय संयोजक अभय निगम, राष्ट्रीय महामंत्री राजीव कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बागेश्वरी मिश्र, राष्ट्रीय संगठन मंत्री धनंजय नाथ त्रिपाठी, विवेकानंद पाण्डेय व रवि दीक्षित सहित तमाम प्रबंधक मौजूद रहे।
उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

About admin

Check Also

ગુરુ પૂર્ણિમા ઉજવણી…

તા. ૨૯-૦૭-૨૦૨૬ ગુરુ પૂર્ણિમા ઉજવણી શ્રી આર.પી. અનડા કોલેજ ઓફ એજ્યુકેશન, બોરસદ ખાતે તા. ૨૯-૦૭-૨૦૨૬ના …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *