Breaking News

भाजपा सरकार में कमीशनखोरी बढ़ी, भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूटे’, अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

जेडी न्यूज विजन…..

लखनऊ : : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गए हैं। इस सरकार में हर दिन भ्रष्टाचार की नई-नई कहानियां देखने और सुनने को मिल रही है।

कहीं पानी की टंकिया टूट रही हैं तो कहीं पुल टूट रहे हैं।

कमीशनखोरी और बजट की लूट के कारण कोई भी काम मानक और गुणवत्ता के अनुसार नहीं हो रहा है। हर जगह बजट की लूट चल रही है।

उन्होंने जारी बयान में कहा है कि ताजा मामला कानपुर के घाटमपुर में चार साल पहले बने ओवरब्रिज का है। 46 करोड़ की लागत से बने ओवर ब्रिज में दरारें आ गई हैं। जल जीवन मिशन से लेकर सड़कों के निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है।

About admin

Check Also

कौड़ीराम ब्लॉक में करीब 500 लोगों ने दी बुनियादी साक्षरता की परीक्षा…

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता….. सभी 64 ग्राम सभाओं के परिषदीय स्कूलों में आयोजित हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *