Breaking News

यूपी में बनेगी नई आउटर रिंग रोड, लखनऊ-कानपुर समेत ये जिले आपस में हो जाएंगे कनेक्ट

JD NEWS VISION…

लखनऊ:  :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के जिलों को जोड़ने के लिए दिल्ली-NCR की तर्ज पर एक बड़े आउटर रिंग रोड के निर्माण का ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बहुत बड़ा ऐलान किया है. अब दिल्ली-NCR की तर्ज पर बने स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) को आपस में जोड़ने के लिए एक भव्य आउटर रिंग रोड बनाया जाएगा।

इतना ही नहीं, लखनऊ से कानपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिए रैपिड रेल चलाने की तैयारी भी शुरू हो गई है. घोषणा मुख्यमंत्री ने उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 101 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलांयास के बाद की थी।

किन जिलों को जोड़ेगा यह आउटर रिंग रोड?

  • लखनऊ
  • उन्नाव
  • कानपुर
  • सीतापुर
  • हरदोई
  • बाराबंकी
  • रायबरेली

फायदा क्या होगा?

इन सभी जिलों के आपस में जुड़ने से यह पूरा इलाका एक बड़े डेवलपमेंट क्लस्टर यानी विकास केंद्र के रूप में बदलेगा. सीएम योगी ने कहा था कि अब विकास सिर्फ लखनऊ के हजरतगंज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास के सभी जिलों में बराबर पहुंचेगा।

दिल्ली-मेरठ की तर्ज पर चलेगी ‘रैपिड रेल’

सीएम योगी ने बताया कि जैसे दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत रैपिड रेल चल रही है, ठीक उसी तरह लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक रैपिड रेल चलाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इसके साथ ही कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए उन्नाव और कानपुर के बीच गंगा नदी पर दो नए पुल भी बनाए जाएंगे।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *