जेडी न्यूज विजन….
बिलासपुर : : रतनपुर पुलिस की शराब कोचियों पर बड़ा प्रहार…
एक महिला सहित 03 शराब कोचियो से 70 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 14000 रूपये को किया गया जप्त…
गिरफ्तार आरोपी –
1. विजय धीवर ऊर्फ लटी पिता शिवकुमार धीवर उम्र 26 वर्ष निवासी गाँधीनगर रतनपुर थाना रतनपुर,
2. सुधवरिया पवेल ऊर्फ रिया पति प्रमोद सिंह पवेल उम्र 28 वर्ष निवासी जोगीअमराई थाना रतनपुर,
3. केदार सिंह पाव पिता कन्हैया लाल पाव उम्र 45 वर्ष निवासी जोगीअमराई थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।

उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में दिनाँक 01/07/2026 को रतनपुर पुलिस द्वारा गाँधीनगर रतनपुर में विजय धीवर ऊर्फ लटी के घर के पीछे रेड कार्यवाही कर विजय धीवर से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1400 रूपये व ग्राम जोगीअमराई में सवरिया बाई पवेल के घर के पीछे बाड़ी से 48 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 9600 रूपये तथा केदार सिंह पाव के घर के आँगन से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3000 रूपये कुल 70 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 14000 रूपये को आरोपीगणों से जप्त कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, प्र.आर बलदेव सिंह, कौशल राम खॅुटे, प्रशिक्षु उनि अनिल सिंह, देवकी रावटे, आर. पवन ठाकुर, धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर, मनीष जायसवाल का विशेष योगदान रहा।
Jd News Vision