Jdnews Vision…..
बिलासपुर : : थाना क्षेत्र में हुये लूट की घटना पर रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
*ढाबा संचालक को चाकू दिखाकर मारपीट कर 4500रू. लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार*
*आरोपियों से लूट किये नगदी रकम 4500रू. बरामद,*
*आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आशीष गहलोत पिता संतोष गहलोत उम्र 36 वर्ष निवासी रेस्ट हाउस के पास रतनपुर थाना रतनपुर का दिनांक 12.07.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि नेशनल हाईवे नवापारा में यह गहलोत ढाबा संचालित करता है कि रात्रि करीब 01.00 बजे विक्कू रावत, राजा कश्यप एवं ब्यासनारायण पाटले इसके ढाबा में आये और तीनो शराब की मांग करते हुये विवाद करने लगे जिन्हे मना करने पर अपने पास रखे चाकू निकाल कर डराने धमकाने लगे कि बीच बचाव करने ढाबा में काम करने वाला कर्मचारी विजेन्द्र कमल आया तब तीनो मिलकर हाथ मुक्का, स्टील पाईप व डण्डा से मारपीट कर चाकू दिखाकर डराते हुये गल्ला से 4500 रू. लूटकर भाग गये, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये, जिनके परिपालन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय के हमराह टीम तैयार कर आरोपी विक्कू रावत, राजा कश्यप एवं ब्यासनारायण पाटले को उनके सकुनत पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करते हुये लूट किये रकम 4500रू. एवं घटना में प्रयुक्त लाठी एवं चाकू बरामद कराये जिसे जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Jd News Vision