Breaking News

डीएम दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट में सुनी फरियादियों की समस्याएं

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता….

*समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश..

*मौके से अधिकारियों को फोन कर शिकायतों के समाधान की प्रगति की ली जानकारी*

गोरखपुर : :  जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित पर्यटन भवन में अपने कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, रास्ते, सरकारी योजनाओं समेत अन्य मामलों से जुड़ी अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। डीएम ने फरियादियों की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

फरियादियों की ओर से प्रस्तुत शिकायतों को सुनने के दौरान जिलाधिकारी ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्या की जानकारी दी तथा प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक प्रकरण की जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए और फरियादी को भी कार्रवाई से अवगत कराया जाए।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। केवल औपचारिक निस्तारण के बजाय शिकायत की वास्तविक स्थिति की जांच कर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए संबंधित अधिकारी अपने स्तर से गंभीरता के साथ कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जिन शिकायतों में मौके पर जाकर जांच की आवश्यकता है, उनमें संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का सत्यापन करें। राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों में अभिलेखों की जांच के साथ ही आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्रार्थना पत्र भेजते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

About admin

Check Also

किसान यूनियन के धरना के चलते जन नगिरिको की आवाजाही हुई बाधित…

Jdnews Vision…. मुन्नू लाल तिवारी…  लखनऊ : : तहसील मोहन लाल में आय दिन होते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *