Breaking News

मलिहाबाद के तीन बच्चों की मौत की वजह नहीं ढूंढ पा रहे हैँ अफसर….

Jdnews Vision….

लखनऊ : :  राजधानी की तहसील मलिहाबाद के खंडसरा गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। चार दिन के भीतर तीनों बच्चों की मौत कैसे हुई? इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं दे सकी।

शुक्रवार को 10 वर्षीय लक्ष्मी के शव का फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने पोस्टमार्टम किया था। लेकिन मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। अब विसरा जांच से मौत का राज खुलने की उम्मीद है। ये थी घटना

तीन बच्चों की मौत का घटनाक्रम….

खंडसरा गांव निवासी किसान आशीष कुमार के तीन बच्चों की चार दिन में मौत हो गई थी। सबसे पहले नौ नवंबर को तीन वर्षीय बेटे दिव्यांश, 10 नवंबर को सात वर्षीय बेटे कार्तिक और गुरुवार सुबह बड़ी बेटी लक्ष्मी की सांसें थम गई थी। परिजनों का कहना है कि तीनों बच्चों को मौत से पहले हल्का बुखार आया था। मौत के समय नाक और मुंह से खून भी निकला था। तीन बच्चों की लगातार मौत से गांव में दहशत है। वहीं स्वास्थ्य विभाग खून और पोस्टमार्टम जांच के बावजूद अब तक मौत की वजह पता नहीं लगा सका है। विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही तीनों मौतों की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य विभाग की जांच और ग्रामीणों की चिंता….

स्वास्थ्य विभाग सुस्त, ग्रामीणों में दहशत…

एक ही परिवार के तीन बच्चों की संदिग्ध मौत का कारण पता नहीं चलने से स्वास्थ्य विभाग भी हैरान है। पीड़ित परिवार के सदस्यों की सेहत पर नजर रखी जा रही है, लेकिन मौतों की वजह तलाशने के लिए विभाग की सक्रियता नजर नहीं आ रही है। गंभीर मामला होने के बावजूद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाके में मौत के कारणों का पता लगाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया। न ही दूसरे बड़े चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों से मदद मांगी गई।

विसरा रिपोर्ट का इंतजार….

चार दिन के भीतर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि तीनों बच्चों को मौत से पहले बुखार आया था। इसके बावजूद अब तक बीमारी या मौत की वजह सामने नहीं आ सकी है। विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि कहीं गांव में कोई गंभीर बीमारी तो नहीं फैल रही है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को तत्काल व्यापक जांच और निगरानी करनी चाहिए, ताकि किसी और परिवार पर ऐसी आफत न आए।

About admin

Check Also

बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने सुनाईं श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाएं

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता….. माखन चोरी, ब्रह्मा मोह और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *