Breaking News

भाजपा की जिला बैठक में ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ की कार्यशाला सम्पन्न,कार्यकर्ताओं को दिया गया व्यापक दिशा-निर्देश….

Jdnews Vision….

बलरामपुर: : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन,तुलसीपार्क में रविवार को ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ के अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजकिशोर मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अभियान की रूपरेखा,उद्देश्य और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने मतदाता जोड़ो अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक बूथ तक पहुंचने और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि राजकिशोर मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं,पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं तक पहुंचने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने,संशोधन कराने एवं त्रुटियों को दूर कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लोगों को जागरूक किया जाए। अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदारी तय करते हुए नियमित समीक्षा भी की जाए।

कार्यशाला में सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,तुलसीपुर विधानसभा प्रभारी अनिल पासवान,उतरौला विधानसभा प्रभारी उदय प्रकाश त्रिपाठी,बलरामपुर विधानसभा प्रभारी राजेश राय चंदानी सहित जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,वंदना पासवान,आद्या सिंह पिंकी,शिव प्रसाद यादव,संजय शुक्ल,महामंत्री डॉ.अजय सिंह पिंकू,बिन्दु विश्वकर्मा,महेन्द्र पाण्डेय,डीपी सिंह बैस,साधना पाण्डेय,ललिता तिवारी,नंदनी शुक्ल,अवधेश तिवारी तरुण,अरविन्द तिवारी,डॉ.प्रांजल त्रिपाठी,राजाराम गौतम,दीपचन्द्र जायसवाल,संदीप उपाध्याय,संदीप वर्मा सहित अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती,बूथ स्तर पर सक्रियता तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। सभी पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

About admin

Check Also

बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने सुनाईं श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाएं

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता….. माखन चोरी, ब्रह्मा मोह और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *