Breaking News

छठ पूजा पर यूपी के 7 जिलों में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, इन शहरों में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

Jdnews Vision…

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सात जिलों में सोमवार, 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है. संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों (DM) ने स्थानीय स्तर पर इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं.इस फैसले के बाद इन जिलों में सोमवार को सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. हालांकि, प्रशासन ने साफ किया है कि जरूरी सेवाओं को देखते हुए कोषागार (ट्रेजरी) और कुछ जगहों पर बैंक खुले रहेंगे. जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, जिन सात जिलों में 16 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है, उनमें कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर, कुशीनगर, महाराजगंज और संतकबीरनगर शामिल हैं. इसके अलावा सिद्धार्थनगर जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों और देवरिया में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है.

जिलाधिकारियों के आदेश की मुख्य बातें….

वाराणसी और गाजीपुर: वाराणसी के डीएम ने आदेश दिया है कि कोषागार को छोड़कर जिले के सभी सरकारी दफ्तर और शिक्षण संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे. वहीं, गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने भी सभी शासकीय कार्यालयों और विद्यालयों में अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पर्व मनाने में कोई असुविधा न हो.

About admin

Check Also

यूपी के स्कूल दिसंबर से 15 दिन रहेंगे बंद, सर्दियों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी…..

Jdnews Vision…..  लखनऊ : : उत्तर प्रदेश में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *