*बिजली उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों के प्रति शासन संवेदनशील है – मनीष सिंह,
प्रमुख सचिव ऊर्जा
* संविदा को नियमित, नई भर्ती में आउट सोर्स 50 प्रतिशत का आरक्षण, 50 लाख का बीमा, नियमित नियुक्ति में सीपीसीटी की छूट, 2012 के पहले मृतक कर्मचारी को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करें- राकेश डी पी पाठक….
मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग ने बिजली कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्यायों के समाधान हेतु प्रमुख सचिव ऊर्जा माननीय मनीष सिंह जी व सचिव ऊर्जा एवं सीएमडी पावर मैनेजमेंट कंपनी श्री विशेष गढपाले जी के साथ मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर के द्वारा दिए गए मांग पत्र पर चर्चा,बैठक का आयोजन ऊर्जा विभाग ने किया।
बैठक में मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के द्वारा संविदा कर्मियों, आउट सोर्स कर्मचारियों, नियमित कर्मचारियों, कंपनी कैडर कार्मिकों और पेंशनर्स की समस्यायों के समाधान हेतु मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव ऊर्जा जी को दिए गए मांग पत्र पर बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। महामंत्री राकेश डी पी पाठक और प्रतिनिधि मंडल ने मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव ऊर्जा माननीय मनीष सिंह,सचिव ऊर्जा माननीय विशेष गढपाले जी का स्वागत अभिनंदन किया इस अवसर पर प्रमुख सचिव ऊर्जा माननीय मनीष सिंह ने कहा कि राज्य शासन, ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि राज्य के सभी श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं को उनके लिए निर्धारित बिजली की सतत् गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति हो, विगत दिवस मध्यप्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक 20 हजार मेगावाट की सफलता पूर्वक सतत् विधुत आपूर्ति की गई है। शासन, माननीय मुख्यमंत्री जी,ऊर्जा मंत्री जी, ऊर्जा विभाग अपनी सभी बिजली कंपनियों में कार्यरत सभी श्रेणियों के कर्मचारियों, पेंशनर्स के प्रति संवेदनशील है और सकारात्मक सोच के साथ सभी श्रेणियों के कार्मिकों के हित में लगातार निर्णय ले रहे हैं। श्री मनीष सिंह ने कहा कि फेडरेशन द्वारा कर्मचारियों की समस्यायों के संबंध में दिए गए पत्र और सुझावों पर नियमानुसार सकारात्मक सोच के साथ कार्यवाही होगी।
बैठक में चर्चा के दौरान बताया गया कि बिजली कंपनियों से आऊट सोर्स कर्मचारियों को नहीं निकाला जा रहा है। फेडरेशन ने इसके लिए आभार व्यक्त किया।
फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने सभी श्रेणियों के कर्मचारियों पेंशनर्स की समस्यायों के समाधान हेतु माननीय प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री मनीष सिंह जी से आग्रह करते हुए कहा कि विद्युत क्षेत्र की बिजली कम्पनियों में कार्यरत संविदा कर्मियों नियमित किया जाए,इसी तरह लम्बे समय से कार्यरत
आउटसोर्स कर्मियों को निकाला नहीं जाएं और बिजली कंपनियों में निकाली जा रही भर्ती में 50 प्रतिशत का आरक्षण देकर इन्हें नियमित करने का कष्ट करें। संविदा आधार पर नियुक्त सभी अनुकंपा आश्रितों को रनियमित नियुक्ति में एक बार सीपीसीटी की छूट प्रदान कर नियमित नियुक्ति दी जाए। परीक्षण सहायक, संयत्र सहायक,कंपनी कैडर 03 स्टार सहित सभी श्रेणियों में व्याप्त वेतन विसंगति दूर की जाएं।
बैठक में फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक,एन के यादव, रामेश्वर गांगे,आर के कौशिक,मोहित पटेल, योगेश पटेल, वीरेंद्र मिश्रा, दिनेश दुबे, उमाशंकर दुबे सहित फेडरेशन के साथियों ने माननीय प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री मनीष सिंह जी एवं सचिव ऊर्जा माननीय विशेष गढपाले जी का स्वागत किया।
राकेश डी पी पाठक ने आग्रह किया कि तकनीकी कार्य करने वाले आउट सोर्स कर्मचारियों का 50 लाख का बीमा कराया जाएं। बिजली दुघर्टना में अंग भंग होने पर 20 लाख और असामायिक निधन होने पर 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। जोखिम भत्ता सब स्टेशन आपरेटर,बिघुत सहायक को भी मिले, बोनस,ग्रेज्युटी, वीकली अवकाश न मिलने पर अतरिक्त कार्य का वेतन दिया जाए, नाइट अलाउंस , उच्च कुशल कर्मी को उच्च कुशल का वेतन मिलना चाहिए।
कंपनियों में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी, संविदा कर्मचारियों को
वन टाईम गृह जिला स्थानांतरण हेतु नीति बनाई जाएं।
उच्च शिक्षा प्राप्त कार्मिक लाइन परिचारक एवं परीक्षण सहायक को होने वाली सीधी भर्ती में कनिष्ठ अभियंता
(वितरण) के पद आरक्षित करने एवं कार्मिक परीक्षा देने हेतु पात्र किये जावे ।
राकेश डी पी पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश के विद्युत क्षेत्र में लगभग 30 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारीयों को विभिन्न सेवा आऊट सोर्स कंपनी के द्वारा
नियुक्त किये जाकर विद्युत कंपनियों में कार्य सौंपा जाता है , फेडरेशन यह मांग करता है कि मध्यप्रदेश में भी हरियाणा
सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर मध्यप्रदेश के विद्युत क्षेत्र में आउटसोर्स कर्मचारियों हेतु एक अलग निगम या कंपनी बनाकर उसके माध्यम से नियुक्ति दी जाएं। तकनीकी, कुशल काम के लिए पूर्ण शिक्षित और प्रशिक्षित व्यक्ति को ही आउट सोर्स के माध्यम से नौकरी में रखा जाएं। तकनीकी कार्य करने वाले सभी आऊट सोर्स कर्मचारियों का बीस लाख का बीमा कराया जाएं जिससे दुघर्टना में उसके परिवार का भरण पोषण हो सकें।
राकेश डी पी पाठक ने कहा कि विद्युत मंडल में कार्यरत जिन कर्मचारियों की सामान्य मृत्यु वर्ष 2000 से 2012 के बीच हुई है उनके आश्रितो सामान्य मृत्यु प्रकरण में नियमित रूप में अनुकंपा नियुक्ति
प्रदान करने का कष्ट करें। कंपनी में कार्यरत संविदा/नियमित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को बिजली बिल में 50 प्रतिशत की छूट पूर्व
की भांति देने की कृपा करें। नियमित कर्मचारियों को भी बिजली बिल में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए।
राकेश डी पी ने कहा कि वर्ष 2018 में व इसके बाद नियुक्त कार्यालय सहायकों का मूल वेतन, पूर्व के निर्धारित वेतनमान से अत्यधिक कम
किया गया है तथा इन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के समान वेतन दिया गया है जो कि पूर्णतः अनुचित है जबकि योग्यता
में तकनीकी योग्यता सीपीसीटी डिप्लोमा को रखा गया है, 2018 के बाद कार्यालय सहायकों के मूल वेतन की पूर्व
में जारी वेतनमान पर ही फिक्स किया जायें तथा आने वाली नियुक्तियों में भी कार्यालय सहायक के वेतनमान, पूर्व
के वेतनमान के अनुसार हो।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा सामान कार्य पर पूरा सामान वेतन देने का निर्णय लिया है, अतः उसे शीघ्र बिजली
कम्पनियों में लागू कर 70, 80, 90 प्रतिशत दिये गए वेतन की जगह नियुक्ति दिनांक से पूरे वेतन का भुगतान कराया
जाएं।
राकेश पाठक ने अनुरोध करते हुए कहा कि पेंशनर्स को पूर्व की भांती मिल रही सभी सुविधाएं यथावत रहें। बिजली कंपनियों में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पेंशन
की गारंटी राज्य सरकार ले। कैशलेश बीमा योजना को और अधिक प्रभावी बनाने सभी अच्छे अस्पतालों को जोड़ा जाएं। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता मदन वर्मा ने दी।
– मदन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन (जबलपुर) शाखा इंदौर….
–
Jd News Vision