Breaking News

जनगणना को लेकर चन्द्रबदनी परिसर में आयोजित हुई बैठक….

Jdnews Vision….

चन्द्रबदनी (नैखरी), टिहरी गढ़वाल: :  श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के चन्द्रबदनी (नैखरी) परिसर में आज दिनांक 16/11/2026 को भारत की आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-जनगणना (Self Enumeration) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिसर के प्रभारी निदेशक डॉ. मूलचन्द्र शुक्ल ने की।

 

बैठक में आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-जनगणना की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों को स्व-जनगणना के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार एवं आवास से संबंधित आवश्यक विवरण ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकेंगे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य जनगणना कार्य को अधिक सरल, सुगम एवं प्रभावी बनाना है। साथ ही, विद्यार्थियों एवं जनसामान्य को स्व-जनगणना के प्रति जागरूक करने तथा इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

 

बैठक में प्राध्यापकों द्वारा स्व-जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे गये । प्रभारी परिसर निदेशक डॉ. मूलचन्द्र शुक्ल ने सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों से स्व-जनगणना के प्रति जागरूक रहने एवं इस संबंध में आमजन को भी जानकारी देने का आह्वान किया। उन्होंने जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता और सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

छह सदस्यीय समिति के नोडल डॉ. पंकज पुंडीर हैं।

बैठक में परिसर के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

About admin

Check Also

Phunal Maring Hilltop: A Mesmerising Sea of Clouds at Sunrise and a Mirror-Like View of Loktak Lake

Jdnews Vision….. By Sh Ajit – Journalist….. Nestled amid green hills and dense forests, Phunal …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *