Breaking News

वाडीनाथ सारसा से अंबाजी पदयात्रा संघ का प्रस्थान….

Jdnews Vision…..

आणंद, खंभोलज, दिनांक 17 नवंबर 2026, मंगलवार : : खंभोलज के वाडीनाथ सारसा से माई मंडल का पदयात्रा संघ आज मंगलवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मां अंबाजी के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

इस अवसर पर सुबह 10:30 बजे खंभोलज की गोकुलधाम सोसायटी में बाबूभाई रामदास धोबी के निवास स्थान पर संघ के रथ का आगमन हुआ। बाबूभाई धोबी परिवार एवं गोकुलधाम सोसायटी के सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया।

इसके पश्चात मां अंबे के रथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। सोसायटी की महिलाओं ने भक्तिमय गरबों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।इस धार्मिक आयोजन में डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ का विशेष सहयोग रहा। गोकुलधाम सोसायटी में मां अंबे के रथ को घर-घर ले जाकर श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए गए। इसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं को भावभीनी विदाई दी गई।

इस पूरे आयोजन की व्यवस्था बाबूभाई रामदास धोबी परिवार एवं माई मंडल संघ, दादूराम मंदिर की ओर से की गई थी।मां अंबे के रथ के दर्शन कर उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वयं को धन्य महसूस किया। सभी भक्तों ने मां अंबे से प्रार्थना की कि वे सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा पदयात्रा संघ की यात्रा मंगलमय एवं सफल बनाएं।जय अंबे माता!

रिपोर्टर डॉ शैलेष वाणिया शैल खंभोलज साहित्य सेवा संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष आणन्द गुजरात

About admin

Check Also

जोधपुर की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी/ किचन प्रभारी श्रीमती तेज कंवर जी से jdnews vision के राज्य प्रमुख सुरेन्द्र मुणोत से बातचीत के अंश….

Jdnews Vision…. *अस्पताल के जिस कोने से आती थी सिसकियों की आवाज, तेज कंवर ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *