Breaking News

घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, जांच शुरू…..

Jdnews Vision….

शैलेन्द्र सिंह चौहान…

लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के बीच गांव के दो युवकों पर 15-20 साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

सोनू रावत पुत्र गरीबे, निवासी मलूकपुर ढकवा के अनुसार 16 नवंबर 2026 की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच उनका अपनी पत्नी से आपसी विवाद हो रहा था। तभी गांव के ही शिवा पुत्र कमलेश और उसका भाई जंगली वहां आ गए और उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

आरोप है कि कुछ देर बाद शिवा ने फोन कर 15-20 लड़कों को बुला लिया। सभी ने घर में तोड़फोड़ की, लोहे का गेट और अंदर रखा बक्सा तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों पर भी डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि शिवा खुद को गुर्जर गैंग का लीडर बताता है और आए दिन लोगों को मारने की धमकी देता है।एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।

About admin

Check Also

यूपी के स्कूल दिसंबर से 15 दिन रहेंगे बंद, सर्दियों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी…..

Jdnews Vision…..  लखनऊ : : उत्तर प्रदेश में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *