Jdnews Vision…..
खंभोलज, आणंद, (गुजरात ) : : 19/11/ 2026 खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा गुरुवार 19 नवम्बर 2026 को ‘. अग्नि पथ ’ विषय पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस साहित्यिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से श्री के. वी. शर्मा जी उपस्थित रहे। गुजरात की कवयित्री उषा दावडा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ ने अतिथियों का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया। संस्था की नेशनल सेक्रेटरी प्रीति परमार ‘प्रीत’ ने अपने सहयोग से व्हाट्सएप साहित्यिक मंच की गरिमा और सुंदरता बढ़ाई।इस अवसर पर कुल 16 कवि-कवयित्रियों ने ‘अग्निपथ’विषय पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। संस्था के व्हाट्सएप समूह में 603 सदस्य जुड़े हुए थे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले रचनाकारों को संस्था के अध्यक्ष द्वारा डिजिटल सम्मान-पत्र प्रदान किया गया सुबह 11 बजे दिल्ली की आरती तिवारी ‘सनत’ ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया,गया अंत में किरण चोनकर ‘दीवानी’ ने सभी अतिथियों, कवि-कवयित्रियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ..
Jd News Vision