Breaking News

जीवन है एक अग्निपथ,

Jdnews Vision….

जीवन है एक अग्निपथ,

चलना है इस पर हर पल।

काँटों से मत घबराना,

मुश्किलों से मत हार जाना।

आग की लपटें राह में हों,

आँखों में सपने साथ में हों।

हिम्मत को अपनी ढाल बनाकर,

बढ़ते जाना सीना तानकर।

न मंज़िल आसान मिलेगी,

न हर राह फूलों से सजेगी।

जो तूफानों से लड़ जाएगा,

वही इतिहास बनाएगा।

गिरकर फिर से उठना सीखो,

हर मुश्किल में लड़ना सीखो।

अग्निपथ पर जो चलता है,

वही सफलता का सूरज बनता है।

न रुकना है, न झुकना है,

बस आगे बढ़ते जाना है।

अग्निपथ की इस राह पर,

खुद अपनी पहचान बनाना है।

सुषमा बंजारे…..

 

About admin

Check Also

जोधपुर की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी/ किचन प्रभारी श्रीमती तेज कंवर जी से jdnews vision के राज्य प्रमुख सुरेन्द्र मुणोत से बातचीत के अंश….

Jdnews Vision…. *अस्पताल के जिस कोने से आती थी सिसकियों की आवाज, तेज कंवर ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *