Jdnews Vision….
शैलेन्द्र सिंह चौहान…..
समरीन हत्याकांड में जेल गया था प्रेमी अवनीश…
जेल प्रशासन ने बताया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस….
लखनऊ: : सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक होटल में हुए समरीन हत्याकांड के आरोपित प्रेमी अवनीश जायसवाल उर्फ देव का शव जेल के शौचालय में मिला।सूचना पर जेल में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन का दावा है कि अवनीश ने आत्महत्या की है। गोसाईगंज एसीपी व अन्य अफसरों ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
सुल्तानपुर दोस्तपुर निवासी अवनीश जायसवाल (26) का शव गुरुवार सुबह जेल के शौचालय में मिला। सुबह शव मिलने से जेल में हड़कंप मच गया।जेलर और अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे।शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। अन्य बंदियों से भी पूछताछ की जा रही है।
15 अक्तूबर को किया था कोर्ट में सरेंडर….
सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के न्यू हजरतगंज ओमेक्स स्थित होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन (24) की मौत हो गई थी। समरीन के परिजनों ने अवनीश के खिलाफ हत्या का मुकदमा सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराया था। पुलिस टीमों की दबिश के बीच चकमा देते हुए आरोपित अवनीश ने 15 अक्तूबर को एसीजेएम कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। यहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।तब से वह लखनऊ जेल में बंद था।
रात में हुई घटना,पता चलते ही मचा हड़कंप….
जेल प्रशासन के अनुसार 18/19 नवंबर की रात जिला कारागार लखनऊ में निरुद्ध विचाराधीन बंदी अवनीश जायसवाल उर्फ देव उर्फ गोलू पुत्र संतलाल, आयु लगभग 30 वर्ष, निवासी फिरोजपुर खुर्द, कस्बा दोस्तपुर, थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर ने आत्महत्या कर ली। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा।
ये था मामला….
12 अक्तूबर होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन (24) की मौत हो गई थी।परिजनों ने अवनीश के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।15 अक्टूबर को आरोपित ने एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया था जहां से जेल भेजा गया था।
जेल में लापरवाही पर कार्रवाई….
जेल प्रशासन के अनुसार जिला कारागार, लखनऊ में निरुद्ध विचाराधीन बंदी अवनीश जायसवाल की आत्महत्या की घटना के संबंध में प्रथमदृष्टया ड्यूटी में लापरवाही बरतने के दृष्टिगत बैरक प्रभारी हरिओम, जेल वार्डर को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई संस्थित की गई है।
साथ ही देव प्रकाश सिंह, हेड जेल वार्डर, उदय नारायण, हेड जेल वार्डर एवं दीपेन्द्र सिंह, हेड जेल वार्डर के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के होटल सेलेस्टियल में बीते 12 अक्टूबर को सिमरन मौत के आरोप में 15 अक्टूबर से जेल में बंद उसके बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल ने शौचालय के अंदर तोलिए के सहारे लटक कर जान दे दी। बैरक नंबर 13/83 में यह घटना होने के बाद जेल में खलबली मच गई। एक मां से जेल में बंद एवं इस की जेल से बाहर जाने की परमिशन नहीं थी उसे जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीसी कराई जाती थी बीते 7 नवंबर को उसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पीसी कराई गई थी। बुधवार की रात करीब 2:00 बजे वह शौच के लिए निकाला इसके बाद उसका शो इस शौचालय में तौलिया के सहारे लटका मिला जेलर ऋतिक प्रदेश ने बताया कि जेल में 44 बंदी उसके बैरक में रह रहे हैं लेकिन यह किस बीच एक बंदी ने शौच के लिए गया तो उसे लटका देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर डीआईजी जेल एसीपी गोसाईंगंज व गोसाईंगंज पुलिस ने जांच के बाद शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
Jd News Vision