Jdnews Vision ….
शैलेन्द्र सिंह चौहान…..
लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी के चर्चित एक होटल में हुए समरीन हत्याकांड के आरोपित प्रेमी अवनीश जायसवाल उर्फ देव की जेल के शौचालय में सुसाइट करने के मामले में वरिष्ठ जेलर ने तौहीद समेत चार बंदियों के सर्किल चेंज कर दूसरी सर्किल में भेज दिया।
वरिष्ठ जेलर ऋतिक प्रियदर्शी ने बताया कि रात के वक्त बैरक में पहरा देने वाले तीन बंदियों व अवनीश की मौत के बार चर्चा में आये तौहीद की बैरक की सर्किल को चेंज कर दूसरी बैरक की सर्किल में भेजा गया गया। तीन बंदियों ने रात्रि में लगाए जाने वाले पहरा देने में लापरवाही बरती थी।
जेल प्रशासन के अनुसार जिला कारागार, लखनऊ में निरुद्ध विचाराधीन बंदी अवनीश जायसवाल की आत्महत्या की घटना के संबंध में प्रथमदृष्टया ड्यूटी में लापरवाही बरतने के दृष्टिगत बैरक प्रभारी हरिओम, जेल वार्डर देव प्रकाश सिंह, हेड जेल वार्डर, उदय नारायण, हेड जेल वार्डर एवं दीपेन्द्र सिंह, के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
Jd News Vision